सलोनी शर्मा बनीं नई जिला शिक्षा अधिकारी

सतना: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. शासन द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार, जिले के जिला शिक्षा अधिकारी की कमान अब सलोनी शर्मा को सौंपी गई है.

इस आदेश से पहले विभागीय स्तर पर एक अन्य संशोधन भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धांत बागड़े को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेज दिया गया है. वे इससे पहले नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अब आदेश में बदलाव के बाद वे दोबारा वहीं अपनी सेवाएं देंगे।

जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सलोनी शर्मा के सामने कई बड़ी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होंगी. उनके नेतृत्व में जिले की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने का मुख्य लक्ष्य होगा.
इसके साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Next Post

इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी लाईं नया चुनावी फॉर्मूला, विपक्ष बता रहा तानाशाह

Wed Jul 1 , 2026
इटली में राजनीतिक अस्थिरता खत्म करने के लिए पीएम मेलोनी नया चुनावी प्रस्ताव लेकर आई हैं। इस नए कानून के लागू होने पर विपक्षी दल इसे एक तानाशाह कदम बता रहे हैं। इटली में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है। […]

You May Like