रवींद्र भवन में गूंजे सुरीले तराने, स्वर शाला के लाइव कार्यक्रम में झूमे संगीत प्रेमी

भोपाल।चल अकेला चल, पुकारता चला हूं मैं, इस भरी ये दुनिया में, सागर किनारे ये दिल पुकारे जैसे सुरीले संगीत से शनिवार की शाम गुलजार हो उठी। यह मौका था रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में अनुराग स्वर शाला ने सुगम संगीत के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग के आगमन के बाद हुआ। विशेष अतिथि के रूप में मंत्री कृष्णा गौर महापौर मालती राय पूर्व आईएएस रजनीश श्रीवास्तव सहित पूर्व संयुक्त संचालक सूचना प्रकाशन प्रलय श्रीवास्तव, पूर्व संचालक माध्यम प्रकाश गौड़, संगीत जगत के विशेषज्ञ सुरेश गर्ग, संजय व्यास सुश्री निवेदिता व्यास, एम पी व्यास सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजनकर्ता अनुराग श्रीवास्तव नीतू सक्सेना ने खामोशियां, है जरा खफा खफा जैसे गानों से दर्शकों को खूब तालियां बटोरी। साथ ही मंच पर एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में 90 के दशक के सदाबहार गीतों ने माहौल को पुरानी यादों से भर दिया। किसका रास्ता देखे, नीले नीले अम्बर, ये जवानी है दीवानी, अच्छा तो हम चलते हैं, और तुमको न भूलेंगे, जैसे लोकप्रिय गीत जब गूंजे तो दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार भर उठा। सभी कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सीमा सरन, सुनीता तिवारी, सुनेना तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, ज्योति तिवारी, सुनीता गौतम, नितिन मराठे, डॉ अल्पना वर्मा, हरीश जांगीर, अनु सक्सेना लईक सहित कुल अट्ठाईस कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में संगीत संगत कैदार सिंह चौहान की आरकेस्ट्रा टीम ने दी जिसने पूरे आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया। आयोजक अनुराग श्रीवास्तव और नीता सक्सेना के प्रयासों से यह संगीतमय शाम सफल और यादगार बन गई।

Next Post

मुख्य बाजार में आग से तीन दुकनों का सामान पूरी तरह जलकर खाक 

Sat Nov 8 , 2025
सीहोर। शहर के गांधी रोड़-चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर बीती देर रात करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें उठीं. आसपास के लोग जब गहरी नींद में थे, तभी धुएं के गुबार और चटकती आवाजों ने सबको जगा दिया. राहगीर ने जब दुकान से उठता धुआं देखा तो उसने शोर मचाया. […]

You May Like