शटर उखाड़ कर ज्वैलरी शॉप में चोरी

रीवा। बीती रात चोरों एक गांव में संचालित ज्वैलरी शॉप में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

खास बात यह है की चोरों ने दुकान का ताला तोडऩे की बजाय सीधा शटर को ही उखाड़ दिया और दुकान में दाखिल होने के बाद काउंटर में रखे चांदी के गहने पार कर दिए, लेकिन गनीमत रही की चोर तिजोरी को नहीं तोड़ पाए. घटना की जानकारी पीडि़त की आज सुबह हुई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है. दरअसल ज्वैलरी शॉप में चोरी का यह मामला शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र ग्राम कचूर का है. दुकान संचालक अमहिया निवासी रवी सोनी ने बताया की वह कचूर गांव में दुर्गा ज्वैलरी नाम से दुकान संचालित करते है. पीडि़त के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर आ गए थे, जिसके दूसरे दिन रविवार की सुबह गांव के ही लोगों ने दुकान में चोरी की सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना पर जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था और काउंटर में रखा सामान गायब था. पीडि़त की माने तो चोरों ने चांदी की सारी ज्वैलरी पार कर दी है जबकि तिजोरी को वह नहीं तोड़ पाए. फिलहाल पीडि़त दुकान संचालक ने चोरहटा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नीमच में 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, डायल-112 ने बचाई जान

Sun Apr 5 , 2026
नीमच। थाना बघाना क्षेत्र में सोनियाना गाँव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/04/2026 को दोपहर 12:35 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बघाना क्षेत्र में […]

You May Like