रूस में ड्रोन हमले विफल

वोल्गोग्राद, 04 अगस्त (वार्ता) रूस के बंदरगाह शहर वोल्गोग्राद में परिवहन और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों को वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। रूसी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वोल्गोग्राद के गवर्नर आंद्रे बोचारोव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर ड्रोन से हुए हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ड्रोनों के मलबे से एक हाई-वोल्टेज बिजली लाइन टूट गई, जिससे कुछ इलाकों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विदित हो कि वोल्गोग्राद को पहले स्टॉलिनग्राद के नाम से जाना जाता था।

 

Next Post

त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, एक्सपायरी सामान नष्ट

Mon Aug 4 , 2025
छिंदवाड़ा।रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने छिंदवाड़ा के शिवपुरी क्षेत्र में किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जय दुर्गे किराना, प्रदीप किराना, राजेश किराना और प्रेम स्वीट्स में एक्सपायरी बिस्किट, मसाले, दही, कोल्ड ड्रिंक्स और तेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा इन वस्तुओं को […]

You May Like