त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, एक्सपायरी सामान नष्ट

छिंदवाड़ा।रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने छिंदवाड़ा के शिवपुरी क्षेत्र में किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जय दुर्गे किराना, प्रदीप किराना, राजेश किराना और प्रेम स्वीट्स में एक्सपायरी बिस्किट, मसाले, दही, कोल्ड ड्रिंक्स और तेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा इन वस्तुओं को तत्काल नष्ट कराया गया। दुकानदारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई है। नियमों के तहत सभी पर कार्रवाई होगी।

Next Post

ट्रंप द्वारा लगाए गए उच्च आयात शुल्क के विरोध में ब्राजील में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

Mon Aug 4 , 2025
ब्राजीलिया 4 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्राजील पर आयात शुल्क बढ़ाने और कुछ प्रतिबंध लगाने के विरोध में शुक्रवार से ब्राजील में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ब्राजील में स्थित अमेरिकी दूतावास और रियो डी जैनरो सहित विभिन्न शहरों में स्थित वाणिज्य दूतावासों के पास बड़ी […]

You May Like