सिरमौर में मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की छापामार कार्रवाई, 8 दुकानों की जांच

रीवा, औषधि निरीक्षक दल ने सिरमौर तहसील स्थित मेडिकल स्टोर्स पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की जांच के लिए सघन छापामार कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान दवाइयों के रखरखाव के साथ-साथ खरीदी-बिक्री के अभिलेखों की गहन जांच की गई. छापा मार की जानकारी मिलते ही अधिकांश दुकानदार दुकान बंद कर निकल गये.

कार्रवाई के दौरान गौतम मेडिकल स्टोर्स, बघेल मेडिकल स्टोर्स, गुप्ता मेडिकल स्टोर्स, आशीष मेडिकल, मां पीताम्बरा मेडिकल स्टोर, धन्वन्तरि मेडिकल सहित कुल 8 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया. जांच की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए. औषधि निरीक्षक राधेश्याम वट्टी ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के नियंत्रक मनोज कुमार पुष्प के निर्देशानुसार जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. जांच के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किए जा रहे हैं तथा संबंधित संचालकों को शीघ्र ही कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर जवाब मांगा जाएगा. उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा दवाइयों के अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध लाइसेंस निलंबित करने से लेकर निरस्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी. प्रदेशभर में यह विशेष अभियान लगातार कई दिनों तक संचालित किया जाएगा ताकि औषधियों की बिक्री में पारदर्शिता एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके. कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक रेशु ठाकुर एवं श्रेया जैन भी टीम के साथ उपस्थित रहीं.

Next Post

चाय-पान की गुमटियों में अहातों की फ्रेंचाइजी

Thu Jul 30 , 2026
शाजापुर, सरकार ने ठेके नीलाम किए, लेकिन शराब माफियाओं ने पूरे शहर को अपनी विरासत समझकर जगह-जगह गुमटियों में शराब की बोतलें रखवाकर उनकी फ्रेंचाइजी दे दी. अस्पताल के पास, चाय की दुकान और पान की दुकान में आसानी से दारु बिक रही है मोहन बड़ोदिया शहर में. यहां तक […]

You May Like