नक्सल प्रभावित 100 ग्रामों में शीघ्र शुरू होंगे विकास कार्य

बालाघाट। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के प्रथम चरण में चयनित 100 ग्रामों के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में 9 नवंबर को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों के सुधार, पुल-पुलिया निर्माण, स्कूल, आंगनवाड़ी, सिंचाई, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्देश दिए कि प्रस्तावों में केवल ऐसे कार्य शामिल हों, जो विभागीय योजनाओं से संभव न हों। साथ ही अगले चरण के 100 ग्रामों के लिए भी विकास योजना शीघ्र तैयार करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि विभिन्न विभागों द्वारा बिजली, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य और उद्यानिकी से जुड़े 13 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

Next Post

छतरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Sun Nov 9 , 2025
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ज़िला अस्पताल में अपने बीमार पिता की देखभाल कर रहे एक 13 वर्षीय बालक के साथ ई-रिक्शा चालक द्वारा कई दिनों तक गलत काम किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस […]

You May Like