SHRN पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रियों पर लगा जुर्माना  

भोपाल। राजधानी के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे ने किया. इस मौके पर उनकी टीम में डीसीटीआई फांसी चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ स्टाफ भी रहा.

विशेष अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और वहां स्थित स्टॉल्स का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिसमें 32 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने पर कुल ₹13,990 का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त, रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टॉल्स एवं स्टेशन परिसर में विभिन्न अनियमितताओं के तहत 78 मामलों में कार्रवाई कर कुल ₹65,610 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार, इस विशेष अभियान में कुल ₹79,600 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने इस कार्रवाई पर बताया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा एवं अवैध गतिविधियों से बचें.

Next Post

भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम की पहल, जनता का फीडबैक जरूरी

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल। राजधानी, को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। भोपाल नगर निगम (बीएमसी) ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई पहल की हैं। महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की सफाई के लिए […]

You May Like