
भोपाल। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रायसेन के एसपी पंकज कुमार पाण्डेय को हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कर दिया है। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन जिले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि देर रात पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रहने पर एसपी पाण्डेय को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद देर रात आदेश जारी किए गए।
नई नियुक्ति के बाद अब आशुतोष रायसेन जिले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे और मामले की जांच व आरोपी की गिरफ्तारी प्राथमिकता रहेगी।
