रीवा का अनाज चोर गैंग शहडोल में गिरफ्तार,नाबालिग सहित 5 आरोपी पकड़ाए

रीवा। शहडोल जिले में अलग अलग सोसायटियों से अनाज चोरी करने वाली रीवा की गैंग को देवलौंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

यह गैंग सोसायटियों में रेकी कर अनाज की चोरी करती थी और चोरी का अनाज रीवा के कराहिया मंडी में बिक्री कर देते थे. पुलिस ने फिलहाल सीसीटीबी फुटेज की मदद से चोरों के रूट की पुष्टि की और फिर रीवा में दबिश देकर नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल यह खुलासा शहडोल की देवलौंद पुलिस ने किया है. पुलिस अनाज चोर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर 134 बोरी गेहूं और 67 बोरी चावल सहित एक गाड़ी भी बरामद किया है. दरअसल अनाज चोरी की पहली घटना लगभग सात माह पूर्व 29 मई 2025 को जनकपुर सोसायटी में हुई थी, जहाँ अज्ञात चोर 160 बोरी चावल और 77 बोरी गेहूँ लेकर फरार हो गए थे. वही दूसरी घटना 7-8 नवंबर की दरमियानी रात धरी नंबर-02 सोसायटी में हुई, जहाँ ताला तोडक़र 127 बोरी गेहूँ तथा 57 बोरी चावल चोरी कर ले जाए गए. उक्त दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस नेजांच के दौरान बुडवा, सथनी और सुखाड़ क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें संदिग्ध डीसीएम दिखाई पड़ा, जो बाद में रामपुर नैकिन और रीवा में भी कैमरों में कैद हुआ. वाहन की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने रीवा में दबिश देकर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों सोसायटियों से अनाज चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियों ने बताया कि वे पहले रीवा जिले की सोसायटियों में रैकी कर चोरी करते थे. पकड़े जाने के बाद उन्होंने पन्ना, सीधी और शहडोल जिलों को अपना नया लक्ष्य बनाया और चोरी का अनाज करहिया मंडी, रीवा में बेच देते थे. रीवा से पकड़े गए आरोपियों में नसीम उर्फ अमन खान निवासी ढेकहा, रोहित सिंह पटेल निवासी करहिया थाना चोरहटा रीवा, राजेश पटेल निवासी ढेकहा वार्ड 5 रीवा, बंटी उर्फ रजनीश दाहिया निवासी ढेकहा सहित एक बाल अपचारी शामिल है.

Next Post

मां तुझे प्रणाम योजना में 144 युवतियों को लेकर बसें पश्चिमी सीमा की ओर रवाना

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ में 144 युवतियों को भारत की पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा लेकर जा रही 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like