एएनएम संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया

सिंगरौली। एएनएम संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त एएनएम एसोसिएशन एवं संविदा-नियमित कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिंगरौली तथा जिला कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री के नाम चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी दी है।

संघ की प्रमुख मांगों में एएनएम को नर्सिंग कैडर में शामिल करना, वेतन विसंगति दूर करना, 3200 रुपये ग्रेड-पे के आधार पर पदोन्नति, संविदा एएनएम का नियमितीकरण, टीकाकरण एवं पीबीआई सहित वास्तविक कार्य करने वाले कर्मचारियों को लाभ देना तथा नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कार्यरत एएनएम की समस्याओं का निराकरण शामिल है। संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगों के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

संघ ने 25 अगस्त से ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। 1 सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध, 2 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन और 3 सितंबर को दो घंटे अतिरिक्त कार्य कर प्रदर्शन किया जाएगा। 5 से 7 सितंबर तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन तथा 8 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Next Post

गाय को लेकर विवाद में महिला सरपंच से मारपीट का आरोप

Mon Aug 24 , 2026
देवसर । जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम अकौरी में गाय को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय बढ़ गया, जब ग्राम पंचायत जियावन की महिला सरपंच पप्पू देवी साकेत ने परिवार के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। सरपंच के मुताबिक विवाद के दौरान उन्हें पीसीसी […]

You May Like