अंबाह में यूजीसी के विरोध में बाजार रहे बंद

मुरैना। आज अंबाह में रविवार, एक फरवरी को सामान्य वर्ग द्वारा बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर रहा। मेडिकल स्टोर और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे।भारत बंद के समर्थन में सामान्य वर्ग के लोग बाजार में निकले। उन्होंने कुछ खुली मिली दुकानों को भी बंद कराया। अंबाह में सामान्य वर्ग के लोगों ने लगभग तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे नगर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के बाद नगर पालिका चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Next Post

पोरसा में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, पुतला दहन

Sun Feb 1 , 2026
पोरसा। यूजीसी एक्ट के विरोध में पोरसा में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी प्रांगण से रैली निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने अधिनियम को समाज के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की […]

You May Like