ग्वालियर: जिले के पिछोर नगर में कचरे के ढेर में मृत अवस्था में गौवंश मिलने से स्थानीय जनता में आक्रोष व्याप्त हो गया है। यहां पिछोर नगर परिषद द्वारा गौशाला संचालित की जा रही है। 30 से 35 की संख्या में मृत अवस्था में गौवंश मिले हैं। गौ सेवक मौके पर पहुंचे हैं।
पिछोर नगर परिषद की जेसीवी मशीन द्वारा मृतक गौवंश को दफनाया जा रहा है। इन गौवंश की मृत्यु किस कारण से हुई है, यह रहस्य बना हुआ है।
