भोपाल: राजधानी में पकड़े गए मांस की पैकेटों को जांच के लिए दूसरे राज्यों की लैब में भेजा गया है. हिन्दू संगठनों ने मांस से भरे ट्रक की सूचना अरेरा हिल्स थाना पुलिस को दी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ते हुए मांस के पैकट को बरामद किया और इन्हें जांच के लिए भेज दिया है. हालांकि इस मामले में लीगल कागजी कार्रवाई होने की बात भी सामने आई है.
श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा है कि यह भोपाल शहर में लगातार आठवां मामला है. पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए रोक लगानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौमांस तस्करों के बारे में लगातार पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई भी पूर्व में की गई. ऐसे मामलों को रोका जाना जरूरी है. तिवारी ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार के लोगों को मांस की जांच के लिए प्रदेश में एक लैब तैयारा कराना जाना चाहिए, जिससे कि इस तरह के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके.
रोक लगाना जरूरी है.बता दें कि बुधवार को देर रात हिन्दू संगठन के लोगों को मांस से भरे ट्रक के भोपाल में होने की सूचना मिली. कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की. मौके पर मिले कागजों को लेकर पुलिस ने जांच के लिए मांस की पैकटों को हैदाराबाद भिजवाया है. तीन से चार दिन में जांच की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी.
