
दमोह। शहर के हृदय स्थल घंटाघर के समीप बूंदाबहु कॉम्प्लेक्स में दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है।यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है। दुकान के प्रोप्राइटर लखन दुबे की दुकान के शटर के ताले अज्ञात चोरों ने तोड़ दिए। इसके बाद दुकान के ड्रॉज में रखे 6500 रुपये और 10 राजश्री गुटखे के पैकेट निकालकर ले गए।
घटना की सूचना शनिवार सुबह पुलिस को मिली। सूचना पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह तोमर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
