टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या पहुंचे तिरुपति

Suryakumar Yadav visits Tirumala Temple: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भागवान का आशीर्वाद लिया।

वैकुंठ एकादशी के मौके पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंगलवार को दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद, पुजारियों ने मंदिर के अंदर रंगनायकुलावरी मंडपम में उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने तीर्थ प्रसादम चढ़ाया और भगवान के वस्त्र चढ़ाए। सीरीज से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Post

श्रेयस अय्यर की वापसी टली, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए अभी फिट नहीं

Wed Dec 31 , 2025
न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की वापसी टल गई है। पेट की चोट के बाद वज़न और ताकत कम होने से BCCI मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी में अभी और समय लगेगा। श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई सीओई […]

You May Like

Play sound