वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों की हड़ताल, सुहागी की सफाई व्यवस्था ठप्प

जबलपुर: संभाग क्रमांक 15 सुहागी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण काम बंद कर दिया। इससे वार्ड क्रमांक 72, 75 और 78 की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिला सफाईकर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर आक्रोश जताते हुए कहा कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है, तीसरा महीना शुरू हो गया है और अब गुज़ारा करना मुश्किल हो गया है।

बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस के ठेके पर काम कर रहे इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार हमेशा वेतन के नाम पर सिर्फ आश्वासन देता है, लेकिन भुगतान नहीं करता। सफाईकर्मी सीमा वाल्मीकि ने बताया कि कई बार नगर निगम और ठेकेदार से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक सफाई कार्य नहीं करेंगे। इस ठेकेदार पर पहले भी कई जोनों में समय पर वेतन न देने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन नगर निगम अब तक मौन है।

Next Post

सिविल लाइन : पुलिस जवान से मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस जवान रिषभ मसीह के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। रिषभ ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शादी में जा रहा था, तभी बीमा अस्पताल के पास हेमंत और ऋषि नामक युवकों ने गाड़ी की लाइट पर […]

You May Like