
छिंदवाड़ा। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने खजरी रोड़ में स्थित चाय की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए पीएचई विभाग के बाबू को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य बाबू के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
बता दें कि आवेदक सौरभ मिश्रा निवासी ग्राम अंबाडा के रहने वाले है आवेदक सौरभ मिश्रा ग्राम अंबाडा का रहने वाला है. वह पीएचई विभाग में ठेकेदार है. निर्माण कार्य का करीब 30 फीसदी काम पूरा होने के बाद 4 लाख 11 हजार 665 रुपए उसके खाते में आए थे. आरोप है कि सौरभ मिश्रा के खाते में रुपए आने के बाद पीएचई विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 संदेश गजभिये ने उससे कुल बिल का 6 फीसदी कमीशन के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. सौरभ मिश्रा इस बाबू से परेशान हो गया था. आखिरकार उसने परेशान होकर लोकायुक्त जबलपुर में उक्त मामले की शिकायत कर दी. जबलपुर लोकायुक्त ने उक्त शिकायत का सत्यापन के दौरान संदेश गजभिये और पंप अटेंडेंट दर्पण मिश्रा से संपर्क करने को कहा. दोनों के बीच बातचीत के बाद 14 हजार रुपए में सौदा तय हुआ. यही राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी दर्पण मिश्रा को दबोच लिया. आरोपी दर्पण मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 12, 13 (1) (ब) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
संदेश गजभिए के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज ०००००००
निरीक्षक जीतेन्द्र यादव ने बताया कि सौरभ मिश्रा के द्वारा पूरे निर्माण कार्य का 30 प्रतिशत निर्माण कार्य करने पर उसके खाते में 4 लाख 11 हजार 665 रुपए उसके खाते में आए थे. रुपए खाते में आने के बाद सबसे पहले संदेश मिश्रा ने सौरभ मिश्रा से विभाग के ही बाबू दर्पण मिश्रा का नाम लेकर रिश्वत की मांग की थी. फिर बाद में संदेश मिश्रा और दर्पण मिश्रा ने प्रार्थी सौरभ मिश्रा से मुलाकत रिश्वत में 25 हजार रुपए की मांग की थी लेकिन 14 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था. आज संदेश गजभिए शहर से बाहर होने पर बाबू दर्पण मिश्रा ने रिश्वत के रुपए ले लिए और लोकायुक्त ने दर्पण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लोकायुक्त ने संदेश गजभिए के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
लोकायुक्त ने ऐसे दिया अंजाम०००००
लोकायुक्त टीम ने शिकायत के बाद 21 अप्रैल को जाल बिछाया और आवेदक को केमिकल लगे हुए नोट दिए। यही नोट रिश्वत खोर को देने के लिए कहा. खजरी रोड़ पर स्थित चाय की दुकान में जैसे ही प्रार्थी सौरभ मिश्रा ने बाबू दर्पण मिश्रा 14 हजार रुपए दिए वैसे ही पहले घात लगाए बैठी लोकायुक्त निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त के सदस्यों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
