बंदियों ने सीखा तनाव मुक्ति और मानसिक शांति का पाठ

इंदौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल इंदौर में 15 से 21 जून तक आयोजित राज्यव्यापी योग अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। सप्ताहभर चले इस विशेष अभियान में सैकड़ों बंदियों और जेल स्टाफ ने योग, प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास किया।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर बंदियों ने सामूहिक योग प्रदर्शन कर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योग से उन्हें मानसिक शांति, तनाव से राहत और बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव हुआ।

जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके तनाव को कम करना और पुनर्वास की प्रक्रिया को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर के नियमित अभ्यास के बाद बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि अभियान की शुरुआत 15 जून को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रुसिया द्वारा की गई थी। प्रदेश की सभी जेलें इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी थीं।

Next Post

मयंक साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार

Sun Jun 21 , 2026
सागर। सागर जिले के मोतीनगर क्षेत्र के हत्या प्रकरण में 10-10 हजार के दो इनामी फरार आरोपी मनु सोनी एवं मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार सहित अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है एक फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने […]

You May Like