

भोपाल। दुष्यन्त कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सदन में आयोजित विश्व रंग के पूर्व रंग ‘युव रंग’ में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए युवा रचनाकारों ने प्रस्तुति दी. रचनाओं के माध्यम से समाज, संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर युवाओं ने खुलकर अभिव्यक्ति दी। यह कार्यक्रम 27 से 29 नवम्बर तक होने वाले विश्व रंग उत्सव की श्रृंखला का पहला पड़ाव है. जिसके तहत यह आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज और अटल बिहारी वाजपेई हिन्दी विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के करीब 38 छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। आयोजन की अध्यक्षता डॉ. वीणा सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि भारत की धरोहरों का मुकाबला विश्व की कोई धरोहर नहीं कर सकती।
