प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा प्रेमी

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में एक युवक ने हड़कंप मचा दिया. वह अपनी प्रेमिका शबाना से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने परिवार और गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा. यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब चार घंटे तक चला, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा जा सका.

जानकारी के अनुसार, गोंदरी गांव के रहने वाले अल्ताफ का मुरैना जिले की युवती शबाना से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. इसी को लेकर अल्ताफ ने अपने परिवार पर शादी की बात आगे बढ़ाने को कहा. इसके बाद उसके परिजन शबाना के घर रिश्ते की बात करने पहुंचे. लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों का गोत्र एक ही होने के कारण युवती के परिजन शादी के लिए राज़ी नहीं हुए. यहां तक कि जब शबाना ने भी अपने परिवार को मनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीनकर मारपीट की गई.

Next Post

एक करोड़ की रिश्वत भी नहीं डिगा सकी ग्वालियर के खुद्दार इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा को

Wed Aug 27 , 2025
ग्वालियर: नकली दवाओं के कारोबार में लिप्त माफिया ने एसटीएफ इंस्पेक्टर को करोड़ों से खरीदने की कोशिश की, लेकिन ईमानदारी के आगे नोटों के बंडल बेकार साबित हुए। बैग में पाँच-पाँच सौ की गड्डियाँ ठूंस-ठूंस कर रखी थीं। रकम मामूली नहीं, पूरे एक करोड़ रुपये। इसके बावजूद इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा […]

You May Like