मंडला पुलिस ने जंगल में जुआ खेलते सात लोगों को किया गिरफ्तार

मंडला. मंडला पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोडाछपरी कुटवाही के जंगल से ताश-पत्ती से जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 850 रूपए नगद, 9 मोबाइल फोन, एक सेलेरियो कार और 28 ताश की गड्डियां सहित कुल 8 लाख 35 हजार 850 रूपए का सामान जब्त किया है। बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोडाछपरी कुटवाही के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के नेतृत्व में थाना खटिया, चौकी टाटरी और एसडीओपी कार्यालय की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी।

बताया गया कि जंगल में दबिश के दौरान एक पीले रंग की तिरपाल के नीचे ताश खेलते हुए 7 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज सोनी, शैलेन्द्र जयसवाल, मुकेश जांबरे, पवन सोनी, अनिश सहारे, वीरेंद्र दुबे और संतोष ऐठेकर के रूप में हुई है। ये सभी विभिन्न स्थानों से आकर जंगल में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1 लाख 850 रूपए नगद, 9 मोबाइल फोन, सेलेरियो कार क्रमांक एमपी 51 सीए 1460, 28 ताश की गड्डियां और एक तिरपाल सहित कुल 8 लाख 35 हजार 850 रूपए मूल्य की सामग्री विधिवत जब्त की।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना खटिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मंडला पुलिस ने बताया कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प: अशोकनगर में कांग्रेस का 8 को न्याय सत्याग्रह

Sun Jul 6 , 2025
भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 8 जुलाई को अशोकनगर में ‘न्याय सत्याग्रह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आंदोलन लोकतंत्र को कुचलने, सामाजिक न्याय को दबाने और सत्ता व पुलिस के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का जवाब है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने पत्रकार […]

You May Like