लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प: अशोकनगर में कांग्रेस का 8 को न्याय सत्याग्रह

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 8 जुलाई को अशोकनगर में ‘न्याय सत्याग्रह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आंदोलन लोकतंत्र को कुचलने, सामाजिक न्याय को दबाने और सत्ता व पुलिस के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का जवाब है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अशोकनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउस बुक नहीं किए जा रहे हैं। करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सत्ता के दमनकारी रवैये को दर्शाती है। बावजूद इसके, अशोकनगर के 2000 से अधिक नागरिकों ने कार्यकर्ताओं को अपने घरों में ठहराने की पेशकश की है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह सत्याग्रह सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की एकजुटता का प्रतीक है। नायक ने सभी से इसमें शामिल होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

Next Post

रेलिंग के अभाव और बड़े-बड़े गड्डों के कारण पटियाल पुलिया पर हो सकता है बड़ा हादसा

Sun Jul 6 , 2025
सिंगोली। पिछले दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रिमझिम और मूसलाधार बारिश बरसात के कारण जहा तहसील मुख्यालय को जोडऩे वाले पटियाल मार्ग पर बनी पुलिया रेलिंग के अभाव ओर बड़े-बड़े गडडो के कारण पूरी तरीके से जर्जर अवस्था में पहुंचकर गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है सैकड़ो गांव […]

You May Like