सशस्त्र सीमा बल अकादमी में 9 प्रशिक्षु अधिकारियों की दीक्षांत परेड, राष्ट्र सेवा की शपथ ली

भोपाल। सशस्त्र सीमा बल अकादमी, भोपाल में 18वें सहायक कमांडेंट (चिकित्सक) और 19वें सहायक कमांडेंट (संचार) बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 9 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हुए। इनमें चिकित्सक बैच के 2 और संचार बैच के 7 अधिकारी हैं।

समारोह में अकादमी के निदेशक एवं महानिरीक्षक बलराम सिंह जसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों की सलामी ली और उन्हें संविधान की शपथ दिलाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया।इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, कमांडेंट (प्रशिक्षण) राजीव भट्ट सहित अकादमी के अधिकारी और बलकर्मी मौजूद रहे।

Next Post

अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम; 12 अक्टूबर को तोड़े गए हिस्से

Sat Oct 17 , 2026
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित जुहू बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ BMC ने कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले में बिना जरूरी मंजूरी के अंदरूनी बदलाव, पार्टिशन वॉल और खिड़कियों से जुड़े काम किए जा रहे थे। 10 सितंबर को मुंबई महानगरपालिका ने नोटिस जारी […]

You May Like

Play sound