फिर गरजा बुलडोजर, सिंहनिवास में अवैध कॉलोनी की सड़कें जमींदोज

शिवपुरी: प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा और इस बार निशाने पर ग्राम सिंहनिवास में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी रही। राजस्व अमले ने जेसीबी से कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को तोड़ दिया और साफ संदेश दिया कि बिना अनुमति जमीन पर प्लॉटों का खेल अब आसान नहीं होगा।प्रशासन के अनुसार ग्राम सिंहनिवास के सर्वे क्रमांक 2531/2/1/1 एवं 2531/21/2 पर नियमों को दरकिनार कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

मामला प्रशासन की नजर में आते ही टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध रूप से बनाई गई सड़कों को ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई के दौरान संबंधित कॉलोनाइजर शिवसिंह धाकड़ को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वैधानिक अनुमतियों के बिना कॉलोनी विकसित नहीं की जा सकती। नियम तोड़कर प्लॉटिंग या निर्माण की कोशिश की गई तो आगे और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मची हुई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध प्लॉटिंग पर नजर है। जहां नियम टूटे मिले, वहां नोटिस की औपचारिकता के साथ बुलडोजर और कानूनी कार्रवाई भी पीछे नहीं रहेगी।

Next Post

डाॅ केशव पाण्डेय की पुस्तक ‘‘सफलता के साक्षी‘‘ का विमोचन आज, बॉलीवुड के अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे विमोचन

Mon Jul 13 , 2026
ग्वालियर: वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय के 50 वर्ष से समाजसेवा के लिए समर्पित जीवन पर आधारित प्रेरणादायी पुस्तक “सफलता के साक्षी” का विमोचन समारोह सोमवार, 13 जुलाई को सायं 5 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा। पुस्तक के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि […]

You May Like