ग्वालियर: वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय के 50 वर्ष से समाजसेवा के लिए समर्पित जीवन पर आधारित प्रेरणादायी पुस्तक “सफलता के साक्षी” का विमोचन समारोह सोमवार, 13 जुलाई को सायं 5 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर करेंगे। “सफलता के साक्षी” केवल एक पुस्तक ही नहीं, बल्कि संघर्ष, संवेदना और सामाजिक सहयोग की जीवंत गाथाओं का दस्तावेज है। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 137 ऐसे व्यक्तियों के प्रेरक जीवन प्रसंग संकलित किए गए हैं।
