
पड़ाना। 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली मेंं एट होम रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इस कार्यक्रम में शामिल होने समीपस्थ ग्राम नारायणपुर कोलूखेड़ा के युवा बैंक ऑफिसर को बुलावा आया है.
युवक अमन भीलाला पिता अनार सिंह जो कि आईडीएफसी बैंक में असिस्टेंट रिलेशन ऑफिसर (आरओ) के पद पदस्थ है, जो कि विगत दिवस ब्यावरा में हुए समीनार में शामिल हुए थे उनके द्वारा अपने संबंधित विषय को लेकर उद्बोधन दिया गया था. बताया जाता है कि इसी आधार पर उनका चयन किया गया. सारंगपुर पोस्टमैन उप डाकघर गजेंद्र सिंह राठी द्वारा बैंक ऑफिसर को आमंत्रण पत्र दिया गया.
