चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर मालदीव को दी शिकस्त 

सीधी । अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू कश्मीर और के.डी. कांस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव के मध्य हुए दसमें दिन के मैच मे चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर बैरियर्स 5 विकेट से अपनी शानदार जीत दर्ज कर केडी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव को हराया।आज दसवें दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच अंकुश शर्मा रहे अनिल सिंह,राकेश सिंह, मोहित सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच मेंआज दसवें दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा जम्मू कश्मीर वॉरियर्स के फ्रेंचाइजी ओनर अनिल सिंह ददरी चौहान स्टोन क्रेशर और क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव के फ्रेंचाइजी ओनर केडी सिंह, केडी कांस्ट्रक्शन की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया।टॉस जीतकर मालदीव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।केडी कांस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 6 विकेट के नुकशान के साथ 196 रनो का का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा!

जबावी पारी में चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर बैरियर्स की टीम मात्र 25.5 ओवर मे आज का मैच अपने नाम कर लिया, जिसमें पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे अंकुश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 57 गेंद में 1 छक्के और 10 चौके लगाते हुए 69 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी मे शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर मे 25 रन देकर 2 विकेट लिए और 5 विकेट के नुकसान पर जम्मू कश्मीर ने आज का मैच जीत लिया|

आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे ।

 

कल जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला

 

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का ग्यारहवाँ मैच 15 जनवरी को चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर बैरियर्स और एमएसपी क्लब हैदराबाद के बीच 15 जनवरी को सुबह 10 बजे रोमांचक मैच खेला जाएगा| जम्मू-कश्मीर और मालदीप दोनों ही टीमे एक-एक मैच जीत चुकी हैं और फाइनल पहुंचने के लिए यह मैच दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है इसलिए यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

*****

अंकुश शर्मा के नाम हुआ प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच

 

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का दसवां मैच चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू कश्मीर और के डी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीप बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में जम्मू कश्मीर को 5 विकेट से जीत मिली, जम्मू कश्मीर के अंकुश शर्मा जिन्होंने मात्र 57 गेंदों मे 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 69 रन बनाएं और 4 ओवर में मात्र 25 रन देकर 2 विकेट लिए को समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा, जम्मू कश्मीर के फ्रेंचाइजी ओनर अनिल सिंह दादरी

की गरिमामय विशेष उपस्थिति में अंकुश शर्मा को मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राकेश सिंह,मोहित सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

खेती किसानी: 2 एकड़ फूलों की खेती से किसान ने अर्जित की 6 लाख रुपए की आय

Wed Jan 14 , 2026
पांढुरना। जिले के वृंदावन ग्राम में शुमार पंधरा खेड़ी के किसान सतीश घागरे की खेत में बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने नवाचार और फुलों की खेती का जायजा लिया। किसान श्री घागरे द्वारा 2 एकड़ की कृषि भूमि में फूलों की खेती कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे […]

You May Like