सरई में नो-एंट्री बनी मजाक,थाने के सामने से गुजरता रहा हाईवा

सिंगरौली : सरई में नो-एंट्री व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रतिबंधित समय में हाईवा के बाजार से गुजरने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को करीब शाम 4:30 बजे हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 66 जेड जे 6656 महेंद्र होटल के सामने से गुजरता हुआ सरई थाने के सामने पहुंचा और इसके बाद मुख्य बाजार की ओर चला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक नो-एंट्री के समय भारी वाहन की इस आवाजाही के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। थाने के सामने से गुजरने के बाद भी वाहन पुलिस की निगरानी में नहीं आना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों को इसी तरह बेरोकटोक आवाजाही की छूट मिलती रही तो व्यवस्था का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ जाएगा। लोगों ने मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए घटनास्थल और थाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है। नो-एंट्री का पालन नहीं होने से मुख्य बाजार में जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कब होगी।

Next Post

माड़ा में अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, दो पकड़े गए

Mon Sep 14 , 2026
सिंगरौली : माड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओखरावल में एक आरोपी को पकड़कर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जप्त की, जबकि खम्हरिया से महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ओखरावल निवासी प्रमोद कुमार शाह किराना दुकान से […]

You May Like