मोदी ने कार्नी को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत और श्री मार्क कार्नी को देश का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुने जाने और लिबरल पार्टी को उनकी जीत पर बधाई। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं।’

श्री मोदी ने कहा, ‘मैं हमारी साझीदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसरों का उपयोग करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।’

Next Post

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खसरे के संबंध में स्वास्थ्य चेतावनी जारी

Tue Apr 29 , 2025
सिडनी, 29 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में खसरे के मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गयी है। विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि 24 अप्रैल को दुबई से मेलबर्न की उड़ान में पाकिस्तान से लौटे एक यात्री में खसरे का एक नया […]

You May Like