विदिशा। नर्मदा बस्ती में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर झंडा यात्रा एवं भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः रायपुरा विद्यालय चौराहा से झंडा यात्रा प्रारंभ हुई, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई निकली।
झंडा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जयघोष के साथ वातावरण धर्ममय बना रहा। इसके पश्चात बंगला घाट पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।
उल्लेखनीय है कि सकल हिन्दू समाज द्वारा नर्मदा बस्ती का हिंदू सम्मेलन 4 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में यह आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सम्मेलन की सफलता हेतु जनजागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बताया गया कि इसके पूर्व ही नर्मदा बस्ती के 14 मोहल्लों में भारत माता की महाआरती होगी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी, राजाराम अहिरवार, प्रदीप शर्मा, वासु धनवानी, मनिंदरसिंह संधू, हेमंत दुबे,राजाराम राजपूत, अंतराम सेन, अरविंद शर्मा, सत्यम मीणा,अमित सक्सेना, कमलेश कुशवाह, अर्पित सैनी, नीलेश प्रजापति, हल्लू कुशवाह , निर्देश दिलेरीया,आदि सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
