बारिश: नपा ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वितरित किये रैनकोट

अशोकनगर।बारिश के दौरान सफाई कर्मचारियों, जलप्रदाय कर्मियों और स्ट्रीट लाइट सुधार दल को कार्य करते समय अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लगातार बारिश में भीगने के कारण न केवल स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि कार्य में भी बाधा उत्पन्न होती है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया जी द्वारा सफाई मेट, दरोगाओं, कचरा गाड़ी कर्मियों, जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों तथा अन्य मैदानी कर्मचारियों को बारिश से सुरक्षा हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस पहल का उद्देश्य यह है कि बारिश के मौसम में भी कार्य प्रभावित न हो और सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। श्री मानोरिया जी ने कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “आप सभी नगर की रीढ़ हैं, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

नगर पालिका की यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को और भी सशक्त बनाएगी।

Next Post

जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

Fri Jun 27 , 2025
• हाल ही में जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने व निवेश सलाहकार के तौर पर काम करने की मंजूरी मिली थी   *मुंबई, 27 जून, 2025:* जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और […]

You May Like

मनोरंजन