जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

• हाल ही में जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने व निवेश सलाहकार के तौर पर काम करने की मंजूरी मिली थी

 

*मुंबई, 27 जून, 2025:* जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग, भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी खड़ी करना चाहती है। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग।

 

हाल ही में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने और निवेश सलाहकार के तौर पर काम शुरू करने की नियामकीय मंजूरियों मिली थी। अब ब्रोकिंग लाइसेंस की प्राप्ति से जियो ब्लैकरॉक संयुक्त उद्यम भारत के लोगों को व्यापक निवेश सॉल्युशनंस दे सकेगा।

 

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा: “जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को सेबी की मंजूरी मिलने से हम बेहद खुश है। अब हम भारत को ‘बचतकर्ताओं के देश’ से ‘निवेशकों के देश’ में बदलने में मदद कर पाएंगे। जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के साथ, हम खुदरा निवेशकों को व्यक्तिगत सलाह दे सकेंगे। ब्रोकरेज बिजनेस के साथ, हम निवेशकों के लिए एक एग्जीक्यूशन प्लेटफॉर्म भी लाएंगे।”

 

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा: “ये हमारे लिए रोमांचक समय है। एक तरफ जियोब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट बाजार में म्यूचुअल फंड पेश करने की तैयारी कर रही है, जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, तो दूसरी तरफ ब्रोकिंग इकाई की मंजूरी मिलने से हमारी रणनीति में एक नया आयाम जुड़ा है। आसानी से सुलभ और डिजिटल-फर्स्ट सॉल्युशन्स के माध्यम से भारत में निवेश को लोकतांत्रिक बनाना ही हमारा लक्ष्य है।”

 

ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा: “भारत में लाखों निवेशकों की पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने और किफायती व अभिनव निवेश सॉल्युशंस प्रदान करने के लिए जियोब्लैकरॉक की स्थापना की गई थी। सेबी से यह तीसरी मंजूरी हमारे संयुक्त उद्यम की प्रोडक्ट रेंज को पूरा करती है। इन तीन संस्थाओं के माध्यम से, जियोब्लैकरॉक निवेश सेवाओं का एक पूरा सेट प्रदान करेगा, जिससे भारतीय निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में काम कर सकेंगे।”

Next Post

प्रेमी युगल ने शादी कर SP से मांगी सुरक्षा, बोले हम दोनों वयस्क जीवन साथी चुनने का अधिकार 

Fri Jun 27 , 2025
गुना। जिले के कुम्भराज और सागर निवासी एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर और सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। युवक-युवती ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और परस्पर एक-दूसरे को लंबे समय से पसंद करते हैं। अब उन्होंने विवाह करने का फैसला […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।