मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 31 अक्टूबर (वार्ता) सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है और तीन सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

बिष्णुपुर जिले के केबुल लामजाओ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लाईसोई करोंग काजिन क्षेत्र में गुरुवार को चलाए गए अभियान में, सुरक्षा बलों ने एक .303 राइफल, एक मैगजीन, एक 9 मिमी एमपी9, दो डबल बैरल बंदूकें, विभिन्न कैलिबर के 41 राउंड गोला-बारूद, दो स्टन शैल, एक रबर ट्यूब, दो टी-शर्ट बरामद किया गया।

उसी दिन, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना अंतर्गत त्रोंगलाओबी माखा लेइकाई से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कथित रूप से नए कार्यकर्ताओं की भर्ती और जनता, स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और दवा विक्रेताओं को निशाना बनाकर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया गया।

एक अलग अभियान में, पूर्वी इंफाल जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिंगारेल तेजपुर इलाके से एक और सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता से जबरन वसूली और धन उगाही में संलिप्त था।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत थंगल बाजार से एक और सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया। वह कथित रूप से घाटी के इलाकों में तेल पंपों, शोरूम, होटलों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। उसके पास से एक बैग, एक मोबाइल फोन, एक पहचान पत्र और 1,400 रुपये नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार लोगों और बरामद वस्तुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थानों को सौंप दिया गया है।

 

Next Post

ग्वालियर पुलिस में कई टीआई बदले

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर:पुलिस विभाग में आज रात बड़ा फेरबदल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारी को इधर से उधर किया है। सुधीर सिंह कुशवाहा भितरवार थाना प्रभारी , संजू सिंह यादव करहीया थाना प्रभारी, महेंद्र कुमार प्रजापति बैलगाड़ा थाना प्रभारी एवं आलोक परिहार बहोड़ापुर थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। Facebook […]

You May Like