फिल्म जना नायकन के दूसरे गीत ‘ओरु पेरे वरलारू’ ने मचाई धूम

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार थलपति विजय की फिल्म जना नायकन के दूसरे गीत ‘ओरु पेरे वरलारू’ ने इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचा दी है। थलपति कचहरी की गरज के बाद अब यह गीत सीधे दिलों में उतर गया है और रिलीज़ के कुछ ही घंटों में पूरे एक करोड़ 51 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।यह फिल्म का दूसरा गीत है और यह लोगों के नेता की विरासत, ताकत और उनकी जनता से जुड़ी पहचान को सलाम करता है।
हमेशा धमाका करने वाले संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने इस गीत में ऐसा बारूद भरो अंदाज़ दिया है कि सुनते ही जोश अपने आप बढ़ जाता है। इस गीत को आवाज़ दी है विशाल मिश्रा और अनिरुद्ध रविचंदर ने, जहां एक ओर दिल की गहराई महसूस होती है, वहीं दूसरी ओर जुनून और ऊर्जा का तूफान मिलता है। गीतकार विवेक के शब्द इस गाने को सम्मान, गर्व और मकसद का वजन देते हैं।
‘ओरु पेरे वरलारू’ का मतलब है “वह नाम जो इतिहास बन गया” यह सिर्फ किसी किरदार की बात नहीं करता, बल्कि उस सफर की कहानी है जिसने पीढ़ियों के सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया है। करीब चार मिनट का यह गीत विजय की सालों से चली आ रही विरासत, उनके स्टारडम और तमिल सिनेमा में उनके जबरदस्त प्रभाव को खूबसूरती से समेटता है।अनिरुद्ध का संगीत जहां इमोशन और तीव्रता का बेहतरीन संतुलन बनाता है, वहीं विशाल मिश्रा की आवाज़ इस भव्य कहानी को और गहराई देती है।
इस गीत को लेकर जो सबसे बड़ी उत्सुकता है, वह है इसका शानदार जश्न प्रोडक्शन हाउस ने 27 दिसंबर को एक भव्य संगीत समारोह का ऐलान किया है, जहां भारी संख्या में फैंस के जुटने की उम्मीद है।फिल्म की पूरी टीम वहां मौजूद रहेगी, जिससे यह आयोजन भी एक यादगार ऐतिहासिक पल बन जाएगा।
वेंकट के नारायण द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी जना नायकन नौ जनवरी 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है।यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि यह थलपति विजय के शानदार फिल्मी सफर की अंतिम फिल्म मानी जा रही है।

Next Post

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मोदी से मुलाकात की

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और इस अवसर की तस्वीरें भी साझा कीँ। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी […]

You May Like