जीवाजी विश्वविद्यालय में में सफाई कामगारों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप्प

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। वेतन, जीपीएफ और नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस के सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा जमा हो गया है। हड़ताल के कारण कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे सड़कों और दफ्तरों में गंदगी का ढेर लग गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगें वेतन वृद्धि, जीपीएफ और एरियर का भुगतान, और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण हैं।

कर्मचारी अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन स्थिति खराब होती जा रही है। जेयू कैंपस में रोजाना निकलने वाले कचरे की मात्रा को देखते हुए यह स्थिति गंभीर है।हड़ताल में ठेका और स्थायी कर्मचारी दोनों शामिल हैं।

Next Post

व्यापारी वर्ग पहुंचा कलेक्ट्रेट घेरने, सेवानिवृत्त सीएसपी पर बाउंड्री गिराने का आरोप

Fri Nov 14 , 2025
रीवा। शहर के चोरहटा थाना अन्तर्गत एक जमीन को लेकर दो पक्षो के बीच पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा है. एक पक्ष की तरह से व्यापारी वर्ग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे और सेवानिवृत्त सीएसपी पर बाउंड्री वाल गिराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग […]

You May Like