जॉन कैंपबेल का शतक, वेस्टइंडीज लंच तक 252/3

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) जॉन कैंपबेल (115) की शतकीय और शाई होप (नाबाद 92) पारी के दम वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को लंच तक तीन विकेट पर 252 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं।
वेस्टइंडीज ने कल के दो विकेट पर 173 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज यहां सुबह के सत्र में जॉन कैंपबेल ने छक्का लगाकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक के लिए 174 गेंदों का सामना किया। इस दौरान नौ चौके और तीन छक्के लगाये। इसी के साथ वह 7 साल बाद भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोस्टन चेज ने यह कारनामा किया था। 64वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने उन्हें पगबाधा आउटकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 199 गेंदों में 12 चौको और तीन छक्को की मदद से 115 रनों की पारी खेली।
लंच के समय तक वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 252 रन बना लिये है और शाई होप (नाबाद 92 ) और कप्तान रॉस्टन चेज (नाबाद 23 ) क्रीज पर मौजूद है। वेस्टइंडीज अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 18 रन पीछे है।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

हमास के साथ युद्धविराम के तहत गाजा से सात इजरायल के बंधकों को किया गया रिहा

Mon Oct 13 , 2025
यरूशलम, 13 अक्टूबर (वार्ता) इजरायल की सेना ने सोमवार सुबह स्वीकार किया कि गाजा पट्टी में दो साल से ज्यादा समय तक हमास के कब्जे में रहने के बाद सात बंधक अब उसे मिल गये हैं। यह इजरायल और हमास दोनों के बीच युद्धविराम समझौते के तहत रिहा होने वाला […]

You May Like