जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन, जश्न- ए- मिलादुन्नबी, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित आने वाले सभी त्यौहारों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति सदस्यों ने अपने सुझाव दिये। कलेक्टर सिंह ने बैठक में शांति समिति के सदस्यों से मिले सुझावों पर विद्युत विभाग, नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री सिंह कहा कि थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शांति समिति की बैठक को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने भी संबोधित किया। उन्होंने त्यौहारों के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने का आश्वासन देते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान अशांति पैदा करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। अपर कलेक्टर राय ने त्यौहारों के दौरान शहर और जिले में क़ानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव उपयोगी हैं और इनके आधार पर पर्वों की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। बैठक में अपर कलेक्टर रवि शंकर राय एवं शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ तथा शांति समिति के सदस्यों में पूर्व मंत्री सुश्री कौशल्या गोंटिया, एस के मुद्दीन, अमरीश मिश्रा, मुकेश
राठौर, शरद काबरा, प्यारे साहब, कदीर सोनी, हाजी मकबूल रजवी, मोहम्मद ताहिर खान, ताहिर अली, साबिर उस्मानी, प्रमोद पटेल आदि मौजूद थे।
