गौ-हत्याओं के विरोध में झाबुआ में विहिप–बजरंग दल का आक्रोश, कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झाबुआ। जिले में गौ-हत्याओं की लगातार बढ़ती घटनाओं एवं पिछले दिनों सजेली के जंगल में हुई वारदात के बाद विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल में तीव्र आक्रोश है। इसी को लेकर विहिप गौ-रक्षा विभाग ने 31 दिसंबर, बुधवार दोपहर डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर से कलेक्टोरेट तक नारेबाजी के साथ विरोध रैली निकाली। बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार सुनिलकुमार डावर को सौंपा गया।

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए। बाद यहां जिले में लगताार बढ़ रहीं गौ-हत्याओं के मामले में कड़ा विरोध जताते हुए विरोध रैली निकाली गई। यह रैली कलेक्टोरेट पहुंची। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ रहीं गौ-हत्याओं को रोकने एवं ऐसे मामले में सख्त कदम उठाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया। विरोध प्रदर्शन विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज के नेतृत्व में किया गया। वहीं ज्ञापन का वाचन विहिप धर्म प्रसार के प्रांत परावर्तन प्रमुख राजूभाई निनामा ने किया। इस दौरान विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज अपने हाथों में जिले के आदिवासी समाज सुधारक संत श्री खुमसिंह महाराज की तस्वीर के साथ एवं अन्य युवा कार्यकर्ता अपने हाथों में गौ-माता को बछड़े को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे।

तीन दिन में कड़े कदम उठाए जाने की मांग

ज्ञापन में विहिप पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने जिले में गौ-हत्याओं के बढ़ते मामलों पर तीन दिनों के भीतर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की गई, अन्यथा विहिप गौ-रक्षा विभाग द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में बिंदुवार मांगे रखकर उनका निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेताया गया। ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात् तहसीलदार श्री डावर ने उक्त ज्ञापन को उच्च स्तर पर प्रेषित करने का आश्वासन विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों को दिया गया। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ भगत समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबरों की संख्या 100 करोड़ के पार

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबरों की संख्या नवंबर में पहली बार 100 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में देश में 100.37 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर हो गये। यह सालाना आधार पर […]

You May Like