
टीकमगढ़। बुधवार की देर शाम थाना कोतवाली क्षेत्र के ढोंगा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में एक गल्ला व्यापारी के साथ दो लोगों ने 20 हजार 300 की लूट करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफ ल रहा । जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी अजय कुमार नायक 20 हजार 300 रूपए बैग में रखे था तभी दो बदमाश बाईक से सवार होकर आए और व्यापारी से बैग छीनने का प्रयास किया मगर स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशो के मंसूवो पर पानी फिर गया । लोगों ने लूट करने दो बदमाशो में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां पुलिस उससे पूछतांछ कर रही है। बताया गया है कि एक बदमाश भीड़ में से भागने में सफल रहा।
