सोना-पवन की छत्तीसगढ़ में मौत, कबीरपंथी आश्रम गए थे

शिवपुरी। शिवपुरी के लिए एक शोक भरी खबर छत्तीसगढ़ राज्य से मिल रही है कि शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा मे रहने वाले एक पति-पत्नी अपने धर्म पंथी समाज के साथ अपने गुरु आश्रम के लिए कबीर पंथ आश्रम गए थे। तभी रास्ते मे लौटते समय सागर जिले मे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,इसमें गायत्री कॉलोनी मे रहने वाले पति-पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना सीमा में रहने वाले युवक पवन शाक्य उम्र 22 साल और उसकी पत्नी सोना शाक्य उम्र 20 साल अपने समाज के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के पास स्थित दामाखेड़ा मेले में गए थे। यह सभी एक आईसर गाड़ी से गए थे।

यह सभी शिवपुरी के लिए वापस लौट रहे थे,और इनका वाहन सागर जिले की सीमा मे पहुंचा था तभी अचानक यह आयशर वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में पति-पत्नी सोना और पवन शाक्य की मौत हो गई वही अन्य 5 लोग घायल हुए है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि पवन-सीमा की शादी 8 माह पूर्व हुई थी और पवन अपनी ससुराल वालो के साथ गया था।

Next Post

सांसद कुशवाहा ने रेल मंत्री वैष्णव को डबरा में आर.ओ.बी. निर्माण के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा

Sat Feb 15 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के डबरा शहर में आर.ओ.बी. (रेलवे कॉसिंग ठाकुर बाबा मंदिर के पास) के निर्माण के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा। अभी भितरवार,चिनोर से झांसी व ग्वालियर की ओर जाने वाला ट्रैफिक […]

You May Like