सीहोर। हड़ताल पर चल रही आशा उषा कार्यंकर्ता अब हल्ला बोल आंदोलन करेंगी. जिले की आशा उषा कार्यकर्ता मंगलवार को टाउनहाल के पास एकत्रित हुई.आशा उषा की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग के कार्य पर असर पड़ रहा है.
जिलाध्यक्ष सीमा चौहान ने आंदोलन का आव्हान किया. जिला कोषाध्यक्ष मीना राठौर ने मांगों का वाचन किया. जिला उपाध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा ने पूर्व में सरकार के द्वारा किए गए वादों से आशा उषा कार्यंकर्ताओं को अवगत कराया. प्रवक्ता संगीता यादव ने कहा सरकार के दोगले रवैया से हम परेशान हैं. विकट परिस्थितियों में भी काम करती हैं. फिर भी सरकार नियमित कर्मचारी नहीं मानती. अच्छी सैलरी भी नहीं देती है. अनेक मांगे लंबित है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है इस लिए हम हड़ताल करने पर विवश हुए है. हमारे द्वारा किए गए कई धरना प्रदर्शन ज्ञापन के बाद भी नियमितिकरण और वेतन बढोतरी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह हल्ला बोल आंदोलन करने को बाध्य होंगी.
