सीहोर। स्वर्गीय कमलेश कुमार मालवीय की स्मृति में मंगलवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें युवाओं द्वारा 90 यूनिट रक्तदान किया गया.
वर्ष 04 से निरंतर आयोजित हो रहा यह शिविर मानव सेवा, समाज कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने सहभागिता कर रक्तदान किया. इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय उपस्थित रहीं. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है. कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, सीएस उमेश श्रीवास्तव, डॉ. नवीन मेहर, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. हरिओम गुप्ता, सतीश भार्गव, हरीश नेहलानी, योगेश उपाध्याय, पलमेन्द्र कलमोर, कृष्णा, वरुण शर्मा, राजेश मांझी, मोनू विश्वकर्मा, लखन ठाकुर, गौरव यादव, शिवराज, तनु, भूपेंद्र, आशीष, बाबन, राहुल, योगेश, कपिल, अनिल, अमित, गोलू, अश्वनी एवं मोंटी मौजूद थे.
