सीहोर। ग्राम लसूडिय़ा परिहार में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए. उन्होंने योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए.
इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित किया जाए.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम हैं. इस अवसर पर जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, सूरसिंह बारेला, गौरव सन्नी महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
