गरबा-डांडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, नीट छात्र को मारी गोली

ग्वालियर: एक नीट छात्र को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली छात्र के बाएं हाथ की बाजू में लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, सिकंदर कंपू थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड स्थित यश अपार्टमेंट में नीट छात्र रुद्र प्रताप सिंह का घर है।

छात्र के परिजनों ने भाजपा नेता बसंत गोड्याले पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गरबा-डांडिया कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Next Post

महापौर ने बाजार क्षेत्र में डामरीकरण सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

Mon Oct 19 , 2026
सतना: महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने बाजार क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों […]

You May Like

Play sound