यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ ने मचाया धमाल

यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया। पहले दिन 1.75 करोड़ की ओपनिंग के बाद, शनिवार को फिल्म ने लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की।

यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त उछाल दिखाई। मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का कलेक्शन दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गया। यह साफ है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी और कलाकारों का प्रदर्शन बेहद पसंद आ रहा है।

ट्रेड पोर्टल Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हक’ ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन करीब 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कुल दो दिन की कमाई अब तक 5.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 100 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। यह संकेत देता है कि दर्शक फिल्म से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और वीकेंड पर इसका प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है।

Next Post

विलुप्त हो चुकी प्रजाति को फिर बसाने की योजना तैयार

Sun Nov 9 , 2025
मंडला: विश्व की सबसे बड़ी जैव विविधता की प्रयोगशाला राष्ट्रीय उद्यान कान्हा है। जहां पर हर प्रकार के जीव जंतु वनस्पति वनों से आच्छादित है। दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु एवं वन्य प्राणी की उपलब्धता है। राष्ट्रीय उद्यान कान्हा के नाम से मंडला जिले को पूरी दुनिया में जाना जाता […]

You May Like