
जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज सुबह 11 बजे अचानक ग्राम भर्रा पहुंचे। यहां स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल किशोर पटेल के घर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी जानी साथ ही दीर्घायु होने की कामना की।
लगभग 80 वर्षीय किसान व वरिष्ठ नेता जुगल किशोर पटेल जीवन काल भाजपा के लिए सक्रिय रहे। पिछले वर्ष से वे दोनों किडनी की गंभीर समस्या से ग्रसित हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल स्थानीय ग्रामवासियों से भी रूबरू हुए। ग्रामीणों ने भर्रा ग्राम सड़क की कंडम स्थिति की शिकायत एवं नव निर्माण पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने तुरंत अधिकारियों से अपडेट लिया। मंत्री पटेल ने अपने कॉलेज के जमाने की मित्रता व भर्रा से जुड़ी यादें भी ग्रामीणों के साथ सांझा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती माधुरी पटेल,गोविंद पटेल, सत्तू पटेल,सुनील पटेल, महेंद्र जैन, ईश्वर सिंह ठाकुर, सौरभ पटेल, सरपंच द्रौपदी रम्मू ठाकुर,बबलू पटेल, रवि पटेल, राकेश नगाइच,सतीश पटेल, अनुराग पटेल, शरमन ठाकुर, संजीत ठाकुर, शिवम् पटेल, कृष्णा, अनुभव पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
