
(जयप्रकाश पुरोहित )
ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी में अस्थाई स्टॉप डेम निर्माण से घाटों पर लेबल सामान्य रहने लगा है। नाविक संघ अध्यक्ष भोला राम केवट और दीपू केवट ने बताया कि नौका से परिक्रमा भी आसानी से हो रही है।
जिसे अब स्थाई कर दिया जाना चाहिए।
हालांकि नावों के इंजन का मसला अभी तक हल नहीं हुआ है। अब समझा जा रहा है कि
बैटरी चलित इंजन में तकनीकी सुधार के बाद
एक मई से नए इंजन लगने की योजना शुरू होगी। इसके लिए
बैंक से फाइनेंस की भी बात की जा रही है।
इस बीच नाविक संघ अध्यक्ष ने कहा बैटरी चलित नाव का
डेमो से ट्रायल किया जा रहा है। इससे
ध्वनि ,वायु ,जल,प्रदूषण से निजात मिल जाएगा।
