शहर के प्रमुख चौराहे हुए कब्जा मुक्त, लेफ्ट टर्न हुए खाली, अतिक्रमण हटे

जबलपुर: अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सडक़ किनारे हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर के यातायात को सुगम बनाना और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को गति देना रहा।अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया कि अभियान के तहत रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, रजा चौक, मदन महल चौक तथा मदन महल थाना परिसर के आस-पास के क्षेत्र और कटंगा ब्रिज पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।

इन प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वर्षों से जमे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। इस विशेष कार्रवाई से सभी प्रमुख स्थानों के महत्वपूर्ण लेफ्ट टर्न खाली हो गए हैं, जिससे यातायात का दबाव कम हुआ है और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में कई दुकानदारों ने सडक़ की सीमा में कब्जा कर लिया था, जिससे यातायात में लगातार बाधा आ रही थी। अतिक्रमण दस्ता ने न सिर्फ अवैध टीन शेड और गुमटियों को हटाया, बल्कि चेतावनी भी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विकास कार्यों में बाधा बन रहे कब्जे ध्वस्त
अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया कि शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में भी निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ा स्थित पंडा की मढिय़ा से आनंद कुंज तक निर्माणाधीन सडक़ और नाला निर्माण में बाधा बन रहे चिन्हित अतिक्रमणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। ये अवैध निर्माण सडक़ और नाले के निर्माण को रोक रहे थे, जिससे परियोजना अधूरी पड़ी थी। अतिक्रमणों के हटने से अब सडक़ और नाला निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जा सकेगा।

Next Post

श्मशान घाट पर बन रहा फोरलेन ब्रिज, पास में उतनी ही बड़ी सड़क

Sun Dec 7 , 2025
उज्जैन: कुंभ मेले में आए साधु संतों के पड़ाव स्थल तक जाने के लिए एक और उपयोगी फोरलेन पुल का निर्माण किया जा रहा है. मोक्षदायिनी मां शिप्रा नदी के ऊपर श्मशान घाट के समीप इस ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है.उक्त ब्रिज वीर दुर्गादास जी की छत्री से […]

You May Like

Play sound