जमीनी विवाद में महिला की बेदम पीटाई, उपचार के दौरान रीवा मेडिकल कॉलेज में मौत

सरई । थाना सरई क्षेत्र के भीखाझरिया गांव में 11 मई की सुबह जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। पड़ोसियों के हमले में गंभीर घायल 38 वर्षीय कलावती अगरिया पति बिहारी लाल अगरिया की आज गुरुवार को रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में सरई थाने पहुंचे। थाने में करीब 2 घंटे तक हंगामा कर आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की।

परिजनों के मुताबिक 11 मई सुबह करीब 6 बजे कलावती का पड़ोसी रामभजन अगरिया से जमीन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर रामभजन और उसके दो साथियों ने कलावती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पति बिहारी लाल और बेटी भी घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से कलावती बेहोश हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल बैढ़न, फिर संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। आज गुरुवार को सुबह इलाज के दौरान कलावती ने दम तोड़ दिया।

हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़े

महिला की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपी रामभजन अगरिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। वहीं सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र भदौरिया के अनुसार घटना वाले दिन 11 मई को ही मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी रामभजन अगरिया को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम व एमएलसी रिपोर्ट मिलने के बाद धारा 103(1)बीएनएस जोड़ी जाएगी। फिलहाल तनावपूर्ण हालात बने रहे। पुलिस समझाइस देती रही।

Next Post

रीवा ईओडब्ल्यू की कार्यवाही पंचायत सचिव 10 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Thu May 14 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले के जनपद हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है।ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है अभी भी ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like

मनोरंजन